चार साल की बच्ची को स्कूल शिक्षिका ने मारा चांटा, मां के साथ भी अभद्र व्यवहार का आरोप

चार साल की बच्ची को स्कूल शिक्षिका ने मारा चांटा, मां के साथ भी अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़। बलटाना जिरकपुर के एक स्कूल की शिक्षिकाओं पर चार साल की बच्ची को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बच्ची की मां का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो प्रधानाचार्य ने भी उनसे अभद्र व्यवहार किया और किसी को बताने पर बच्ची का गला घोंटने की धमकी भी दे डाली 

शहर निवासी भारती शर्मा की चार साल की बेटी चिरनिया शर्मा एक्सल स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। भारती का आरोप है कि विगत दिनों उनकी बेटी स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद जब वह घर लौटी तो उसके गाल पर उंगलियों के निशान बने हुए थे। पूछने पर वह रोने लगी और बताया कि उसे स्कूल की एक शिक्षिका ने पीटा है।भारती का कहना है कि जब वह इस बाबत पूछताछ करने स्कूल गईं तो प्रधानाचार्या ने उनसे भी अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। आरोप तो यहां तक है कि उन्होंने शिकायत पर बच्ची का गला घोटनें की धमकी तक डे डाली। भारती का कहना है कि जहां सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे दे रही है वहीं स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्कूल की अधिकाशं शिक्षिकाओं के पास मानक के अनुरूप डिग्रियां तक नहीं हैं और वे स्कूल में पढ़ा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री तक से शिकायत की है। इधर इस संबंध में जब स्कूल की प्रधानाचार्या से उनका पक्षा जानने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन नॉट रिचेबल बताता रहा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto