युवक को नंगा करके खंभे से बांधकर पीटा...युवती को भगाकर छोटे भाई ने कर ली थी शादी
SAB KI BAAT
Sep 25 2024
3230
बदायूं। प्यार में पड़ा एक युवक गांव की एक युवती को भगाकर ले गया और उससे शादी कर ली। इससे गुस्साए युवती के परिजनों ने जब गांव में युवक के बड़े भाई को देखा तो उनका गुस्सा चरम पर पहुंच गया और उन्होंने उसे जमकर पीटा और उसे नंगा करके खंभे से बांध दिया। इसके बाद भी आरोपित उसे पीटते रहे। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैं कि दातागंज तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नालापार निवासी अरशद का छोटा भाई आमिर एक युवती को भगाकर ले गया था और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। इस बात से युवती के परिवार वालों में गुस्सा था। मंगलवार रात युवती के परिजनों ने अरशद को इलाके में देखा तो वे अपना आपा खो बैठे और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि वे अरशद को उठाकर ले गए और जमकर पिटाई लगाई। इतना ही नहीं आरोपितों ने अरशद को खंभे से बांधकर भी पीटा और इससे पहले उसे नंगा कर दिया। उसके मुंह पर कालिख भी पोत दी गई। वायरल वीडियो में केवल अंडरवीयर पहने अरशद को पीटते कुछ लोग दिख रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT