महिला प्रधान के बेटों को पीटा, बीच बचाव करने आई प्रधान पर भी बरसाईं लाठियां
SAB KI BAAT
Oct 24 2025
2000
जिले में कई जगह चले लाठी-डंडे, दो पक्षों के बीच सिर फुटव्वल
बदायूं। उसहैत क्षेत्र में एक महिला प्रधान के बेटों को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव करने आईं प्रधान पर भी लाठियां बरसाई गईं। इसके अलावा सहसवान और जरीफनगर में भी दो पक्षों के बीच सिर फुटव्वल हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
उसहैत क्षेत्र के गांव गढिया हरदोपट्टी की प्रधान कुसुमलता हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार की रात उनके बेटे राहुल और आशीष एक जन्मदिन की दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ दबंगों ने पुरानी खुन्नस के चलते उनका रास्ता रोक लिया और दोनों को जमकर पीटा। सूचना पाकर जब वह मौके पर अपने तीसरे बेटे सोहेल के साथ पहुंची तो आरोपितों ने उन पर भी लाठियां बरसाईं। पुलिस ने चार आरोपित भूपेंद्र व उसकी समेत महेश व नन्हें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इधर जरीफनगर थाना क्षेत्र के दो गांवों के लोग आपस में भिड़ गए। बताते हैं कि गांव समसपुर कूबरी तथा शेखूपुरा के लोगों में कोई विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के अनेक सिंह, राजवीर प्रमोद आदि व दूसरे पक्ष के जगवती, मुन्नी, भवानी शंकर, ममता आदि लोग घायल हो गए।
इसके अलावा सहसवान के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में दो पक्ष लिंटर का मलबा हटाने की बात को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के राहुल, चंदर, दीपक, कीर्ति, राहुल आदि और दूसरे पक्ष के रोहित, टिंकू व सुशीला आदि को काफी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
