गड्ढे में आया ई-रिक्शा का पहिया, मां की गोद में बैठे मासूम की गिरकर मौत
SAB KI BAAT
Apr 02 2025
1950
बदायूं। कुछ ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही किस कदर बढ़ती जा रही है इसका अंदाजा आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से लगाया जा सकता है। सड़कों पर बेतरतीब दौड़ते ये ई-रिक्शा तमाम घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बुधवार को इसी तरह सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा से एक मासूम की गिरकर मौत हो गई।
हादसा मीरा सराय क्षेत्र में बुधवार शाम को हुआ। मीरा सराय निवासी राहुल की पत्नी चांदनी मां रामजनी व तीन साल के बेटे सिद्धू को लेकर किसी काम से बाजार गई थी। शाम को वह तीनों ई-रिक्शा द्वारा घर लौट रही थीं। चांदनी ने सि़द्धू को अपनी गोद में ले रखा था। बताते हैं कि ई रिक्शा की स्पीड काफी तेज थी। इसी दौरान रिक्शा का पहिया सड़क पर एक गड्ढे में आ गया। अचानक लगे झटके के कारण चांदनी अपना संतुलन खो बैठी और उसका बेटा उसकी गोद से छिटककर सड़क पर जा गिरा। हादसे को देख लोग एकत्र हो गए। परिवार वाले बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।
-------
मलगांव के पास हादसे में युवक की मौत
बदायूं। मलगांव फाटक के पास हुए सड़क हादसे में शहर के एक युवक की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी 34 वर्षीय निशांत साहू मंगलवार रात बाइक से बरेली जा रहा था। बरेली रोड पर मलगांव फाटक के पास किसी अज्ञात वाहन की भिड़ंत उनकी बाइक से हो गई। हादसे में निशांत की मौके पर ही मौत हो गईं
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT