कुरआन ख्वानी की महफिल के साथ तीन रोजा उर्स शुरू, कव्वालों ने सजाई महफिल

कुरआन ख्वानी की महफिल के साथ तीन रोजा उर्स शुरू, कव्वालों ने सजाई महफिल

सागरताल नवादा रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हो रहा आयोजन

बदायूं। शहर के दरगाह सागरताल नवादा रोड स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स बड़े ही अदबोअहतराम के साथ मनाया जा रहा है। 

शुक्रवार सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल से इसका आगाज किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी की सरपरस्ती में कव्वालों की टोली के साथ हजरत सुल्तान आरफीन बडे सरकार रहमतुल्लाह के आस्ताने पर चादर शरीफ पेश करने के लियें रवाना की गई। हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर भी कब्बाली का दौर चला।

उर्स मे शिरकत करने के लिये दूरदराज से आये हुये अकीदतमंदों व जायरीनों के ठहरने और खानपान का दरगाह परिसर में ही किया गया है। उर्स के पहले दिन कुरआन ख्वानी की महफिल के बाद महफिले फातिहा ख्वानी की रस्म अदायगी कर वतन व कौम की सलामती व खुशहाली के लिए दुआएं खैर की गई। बाद में कब्बाली की महफिल का दौर चला। इस बीच दरगाह पर मौजूद अकीदतमंदों ने हजरत मजाक मियां साहब के मजारे मुबारक की हाजिरी कर गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी के साथ दुआएं व मन्नतें मांगी। 

-------

काग्रेसियों ने भी की गुलपोशी व चादरपोशी 

बदायूं। काग्रेसियों ने दरगाह हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स के पहले दिन दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी व ख्वाजा सैयद मोहम्मद आसार अली शाह अल मजाकी की सरपरस्ती में चादरपोशी व गुलपोशी की रस्म अदायगी के साथ वतन व कौम की खुशहाली के लिए दुआएं खैर कीं। बाद में फातिहा कर दरगाह परिसर में ही बुलंद आवाज के साथ सलातो सलाम का नजराना-ए-अकीदत पेश किया।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली, जिला सचिव अहमद नवी अहमद बदायूंनी, जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली, हाजी ताहिर उददीन, पीरजी नदीम उददीन, रफी उददीन शूख, वसीम अली, बब्बू आदि काग्रेसियों के अलावा पत्रकार अफ़जल अज़ीज़ खान, खालिद मजाकी, जुम्मा आदि मौजूद रहे। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto