बदबू ने खोला बंद घर का 'राज' ...दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस तो अंदर था ये नजारा

बदबू ने खोला बंद घर का 'राज' ...दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस तो अंदर था ये नजारा

बदायूं। शहर के जालंधरी सराय में करीब पांच दिन से बंद पड़े मकान में से उठी बदबू ने एक घटना का राजफाश कर दिया। बंद मकान का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर घुसी तो फांसी के फंदे पर एक युवक की लाश लटकी थी। 

मोहल्ला जालंधरी सराय में धर्मेंद्र अपने दो भाइयों सुनील और राजा के साथ रहते थे। कुछ महीनों पहले धर्मेंद्र की मौत हो चुकी हैं घर में 45 वर्षीय सुनील, धर्मेंद्र की की पत्नी आशा व उनके बच्चे और छोटा भाई राजा ही बचे हैं। सुनील अविवाहित था और डीसीएम चलाता था। 

शनिवार को घर से बदबू का झोंका कुछ लोगों को लगा तो उन्हें शक हुआ। दिन चढ़ते ही बदबू ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घर अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा। पुलिस जब अंदर कमरे में पहुंची तो सुनील का शव फांसी के फंदे से लटका था। शव से ही भयंकर बदबू उठ रही थी तथा शव काफी खराब हो चुका था। 

---------

छोटे भाई और भाभी ने छोड़ दिया था घर

बदायूं। पड़ोसियों के अनुसार, सुनील शराब का आदी था तथा इसी कारण घर में अक्सर झगड़ा होता था। नशे में सुनील राजा को भी पीट देता था। इसी कारण आशा करीब एक महीने पहले अपने बच्चों और राजा को लेकर अपने मायके चली गई थी। घर में सुनील अकेला ही रह गया था। पड़ोसियों के अनुसार, करीब पांच दिन पहले उन्होंन सुनील को काफी नशे में देखा था। उसके बाद वह घर चला गया था। शनिवार को जब घर से बदबू आई तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto