धर्मस्थल के सामने से गुजर रही बरात रोकी, पत्थरबाजी का आरोप

धर्मस्थल के सामने से गुजर रही बरात रोकी, पत्थरबाजी का आरोप

बदायूं। एक धर्मस्थल के आगे से निकल रही बरात को दूसरे समुदाय ने न केवल रोक दिया बल्कि डीजे और बैंड भी बंद करा दिया। आरोप है कि बरात वाले पक्ष द्वारा विरोध करने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके आौर लाठी-डंडे व हथियार लेकर दहशत भी फैलाने का काम किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव धनियावली का है। बीती 24 जून को जयभारत की पुत्री संजू की बारात आई थी। खाने व नाश्ते के बाद बाद बरात चढ़ने की शुरुआत हुई। कुछ ही दूरी पर दूसरे समुदाय का धर्मस्थल था। आरोप है कि जब बरात धर्मस्थल के पास पहुंची तो दूसरे समुदाय के युवक बरात का विरोध करने लगे और बैंड बाजा और डीजे बंद करा दिया। इसके बाद यहां काफी लोग एकत्र हो गए। 

बताते हैं कि जब बरात पक्ष के लोगों ने विरोध किया, तो आरोपी युवक उग्र हो गए और लाठी डंडे व अन्य हथियार निकालकर मारपीट पर, उतारू हो गए। इस दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए, जिससे बरात पक्ष के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाना पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हल्का पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोप है कि एक हेड कांस्टेबल ने उल्टा बरात पक्ष के लोगो को ही हड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद कई लोग इकट्ठे होकर थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर अभी तक मौके पर पहुंच कर जानकारी भी जुटान मुनासिब नहीं समझा। पीड़ितों का कहना है कि इस संबंध में वह अब एसएसपी से मिलेंगे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto