नवादा स्थित सांई मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, मंदिर के ऊपर रहते थे अकेले

नवादा स्थित सांई मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, मंदिर के ऊपर रहते थे अकेले

बदायूं। शहर के खेड़ा नवादा स्थ्ति सर्वेश्वर सांई मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव मंदिर के ऊपरी मंजिल पर पड़ा मिला। पुजारी इसी जगह अकेले रहते थे। 

सोमवार सुबह जब कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो पुजारी वहां नहीं थे। जीने का  दरवाजा खुला था। इस पर कुछ लोग पुजारी को देखने ऊपर गए तो वहां पुजारी

मनोज औंधे मुंह पड़े थे। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर आ गई। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पुजारी की गला दबाकर हत्या की गई है। उनके पास ही भगवा और पीले रंग का अंगोछा भी पड़ा था। 

-------

सांई बाबा की प्रतिमा का मुकुट गायब, बाकी सामान यथावत

बदायूं। सुबह यह कयास लगाया जा रहा था कि कहीं लूट के इरादे से तो यह हत्या नहीं की गई, लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि मंदिर में रखे दानपात्र में सारी

रकम रखी है। साथ ही पुजारी के पास भी कुछ रुपये हैं, वह भी रखे मिले हैं। केवल सांई बाबा की प्रतिमा पर लगा मुकुट गायब है। चांदी का यह मुकुट सोने की पालिश चढ़ा हुआ है। 

-------

हाथ-पैर बंधे थे, गले में कसी थी चादर

बदायूं। पुलिस के पहुंचने पर पाया गया कि पुजारी मनोज के हाथ पैर बंधे थे तथा गले में पीले रंग की चादर कसी थी। माना जा रहा है कि हत्यारों ने इसी चादर से पुजारी का गला घोंटा होगा। यह भी अंदेशा है कि हत्यारे दो या दो से अधिक रहे होंगे। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। 

-------

मंदिर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर चौकी, 50 मीटर पर अग्निशमन

बदायूं। मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी तथा  50 मीटर पर अग्निशमन विभाग का दफ्तर है। चौकी के अलावा यहां भी दिन रात तमाम पुलिस कर्मी रहते हैं लेकिन फिर भी इतनी दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto