इस जगह के सराफा कारोबारी को पुलिस ने माफिया किया घोषित, जानिये कहां का है मामला...
SAB KI BAAT
Jun 29 2025
1930
वाराणसी। लोगों को असली जेवर बताकर नकली सोने के जेवर देने वाले एक ज्वैलर्स को पुलिस ने माफिया घोषित किया है। इस ज्वैलर्स पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। माफिया घोषित होने वाला चंद्रा ज्वैलर्स का मालिक प्रशांत सिंह गहरवार है। गहरवार 11 मुकदमों में नामजद है, जिनमें अधिकांश मामले धोखाधड़ी करने और धमकी देने के हैं।
वाराणसी के महावीर मंदिर रोड, अर्दली बाजार निवासी प्रशांत सिंह मौजूदा समय में जसां थाना क्षेत्र के पदसीपुर में रहता है। वह चंद्रा ज्वैलर्स का मालिक है। बताया जाता है कि वह नकली सोने के जेवर बेचने के साथ कई आपराधिक मामलों में लिप्त है, जिनमें धमकी देने और मारपीट के मामले शामिल है। पहले वह लोगों को असली
बताकर नकली सोने के जेवर बेचता था और फिर शिकायत करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी, और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं और वर्तमान में वह जिला जेल में बंद है। ये मामले भी उस पर ढाई साल के भीतर दर्ज हुए हैं। अब पुलिस ने उसे माफिया घोषित कर दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
936
-
बदायूं समाचार
608
-
गतिविधियां
486
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
