दो महीने जिंदगी-मौत से जूझती रही विवाहिता, अब हुई मौत...छत से फेंके जाने का था आरोप

दो महीने जिंदगी-मौत से जूझती रही विवाहिता, अब हुई मौत...छत से फेंके जाने का था आरोप

बदायूं। दो महीने इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझती रही विवाहिता की रविवार को मौत हो गई। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे, जिसके न मिलने पर उन्होंने विवाहिता को छत से फेंक दिया था। 

मामला दहगंवा क्षेत्र के गांव लहरा सलेमपुर का है। यहां विवाहिता पूजा की ससुराल थी। पूजा का मायका थाना जरीफनगर के ग्राम सिरसा खुर्द का है। पूजा की शादी लहरा सलेमपुर निवासी देवेन्द्र के साथ करीब दो साल पहले हुई थी। पूजा के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वालों ने पूजा से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पूजा के पिता ने बुलेट देने में असमर्थता जताई तो पूजा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई और विगत 17 फरवरी को पति और ससुराल वालों ने उसे छत से फेंक दिया। इससे पूजा को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे मायके वाले पहुंच गए और पूजा को मायके लाकर उसका इलाज शुरू करा दिया, पर रविवार को पूजा की मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर दी है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto