शादी में शामिल होने गए थे ससुराल वाले...घर में पड़ी थी विवाहिता की लाश

शादी में शामिल होने गए थे ससुराल वाले...घर में पड़ी थी विवाहिता की लाश

बदायूं। उसावां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शादी में शामिल होने गए थे और पीछे विवाहिता की लाश घर में पड़ी थी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतका के भाई ने पति, सास- ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम रतेनगला में सोमवार की रात जगरूप की 26 वर्षीय पत्नी समोदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि उस समय ससुराल पक्ष के लोग ग्राम गढ़ी में एक शादी में शामिल होने गये हुए थे। घर में महिला व उसकी छह साल की भतीजी थी। विवाहिता की मृत्यु की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। समोदी के भाई श्यामवीर की तहरीर पर पुलिस ने पति जगरूप, ससुर रामऔतार, ननद खिलौना व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का मायका जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव सुल्तानपुर में है। ससुराल पक्ष के अनुसार, विवाहिता चार माह की गर्भवती थी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto