पत्नी से बोला पति- ' मुझे मेरी प्रेमिका के साथ रहना है, तू तलाक दे दे '... ससुराल में किया जमकर हंगामा

पत्नी से बोला पति- ' मुझे मेरी प्रेमिका के साथ रहना है, तू तलाक दे दे '... ससुराल में किया जमकर हंगामा

बदायूं। पत्नी को छोड़कर दूसरी औरत से इश्क लड़ाने वाला पति नशे में अपनी ससुराल पहुंच गया और वहां जमकर हंगामा किया। पति वहां चीख-चीखकर पत्नी से बोला कि तू मुझे तलाक दे दे, मुझे अपनी प्रेमिका के साथ रहना है। 

मामला इस्लामनगर क्षेत्र के गांव महरोला का है। यहां की एक महिला की शादी करीब 15 साल पहले बेहटा पाठक निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। धर्मवीर चंडीगढ़ में काम करता था तो दोनों वहीं रहने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान धर्मवीर को किसी दूसरी महिला से प्यार हो गया। इससे घर में आए दिन कलह होने लगी। पत्नी से मारपीट करने पर ससुराल वालों ने उसके खिलाफ कुछ समय पहले मुकदमा भी दर्ज करा दिया। उसके ससुराल वालों का आरोप है कि हाल ही में धर्मवीर शराब पीकर महरोला आ गया और वहां हंगामा करने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और उसे थाने ले गई। यहां धर्मवीर बार-बार अपनी पत्नी से तलाक की मांग और दूसरी औरत के साथ रहने की बात कहता रहा।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto