बेटे की शादी के अगले दिन ही बाप ने दम तोड़ा, मौत की वजह कुछ ऐसी कि...
SAB KI BAAT
May 16 2026
1920
झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप, परिवार वालों ने दी तहरीर
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बेटे की बरात विदा कराकर घर लौटे बाप की अगले दिन ही मौत हो गई। मौत का कारण झोलाछाप का एक इंजेक्शन बना। आरोप है कि इंजेक्शन के लगते ही ग्रामीण की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भकोड़ा का है। यहां रहने वाले करीब 50 वर्षीय पुरुषोत्तम के बेटटे धर्मवीर की शादी थी। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे की बरात को विदा कराकर लौटे थे। शादी के कामों में व्यस्त रहने के कारण पुरुषोत्तम का बदन दुख रहा था और वह काफी थकान महसूस कर रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार
शाम को वह इससे निजात पाने के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के पास जा पहुंचे। आरोप है कि यहां झोलाछाप ने उनके एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे कुछ ही समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते, उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वे उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भागे, लेकिन वहां डॉक्टर ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने आरोपित झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
