बदायूं में इस जगह टूटा मुस्लिम धर्मस्थल का गुंबद, पुनर्निर्माण की कोशिश पर हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने

बदायूं में इस जगह टूटा मुस्लिम धर्मस्थल का गुंबद, पुनर्निर्माण की कोशिश पर हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने

शनिवार पेड़ की एक मोटी शाखा गिरी थी धर्मस्थल के गुंबद पर, एक भाग टूटकर गिरा

बिसौली तहसील क्षेत्र के आसफपुर का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने बुलाए दोनों पक्ष

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पेड़ की एक मोटी शाख टूटकर मुस्लिम धर्मस्थल के गुंबद पर गिर गई, जिससे गुबंद क्षतिग्रस्त हो गया। मुस्लिम धर्म के लोग जब इसका पुनर्निर्माण कराने लगे तो हिंदू समुदाय के तमाम लोग वहां पहुंच गए और निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर बातचीत को बुलाया है। 

मामला बिसौली तहसील के आसफपुर कस्बे का है। बताते हैं कि कस्बे के एक छोर पर हनुमान गढ़ी देवस्थान है। इसके सामने मुस्लिम समुदाय का एक धर्मस्थल है। दोनों जगहों पर उनके धर्म के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। शनिवार को एक पेड़ की मोटी शाख टूटकर मुस्लिम धर्मस्थल के गुंबद पर जा गिरी, जिससे गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। जब मुस्लिम समाज के लोगों को यह बात पता चली तो तमाम लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि वे लोग गुंबद के पुनर्निर्माण के साथ कुछ नये निर्माण की भी कोशिश करने लगे। इसकी सूचना जब हिंदू समुदाय के लोगों को लगी तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण का विरोध करने लगे। 

देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। दोनों पक्ष अपनी बात सही होने का दावा करने लगे। पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्षों को शांत कराया और थाने आकर अपनी बात रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto