विकसित भारत-जी-राम-जी से श्रमिकों को 125 दिन कार्य की गारंटी
बदायूं। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी-राम-जी) के अंतर्गत में ग्राम बगरैन के गौरीशंकर इंटर कॉलेज तथा बनकोटा में आयोजित श्रमिक एवं किसान चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने श्रमिकों, किसानों और ग्रामीणजनों से सीधे संवाद किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार व्यवस्था का मूल उद्देश्य ग्रामीण समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव, मजदूर और अन्नदाता मजबूत नहीं होंगे, तब तक देश की प्रगति अधूरी रहेगी। इसी दृष्टिकोण के साथ इस मिशन को लागू किया गया है, ताकि ग्रामीण परिवारों की आय के साधन सुरक्षित किए जा सकें।
------
जमीनी स्तर पर असर दिखा रहीं योजनाएंः महेशचंद्र
बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। स्थानीय स्तर पर योजना निर्माण, तकनीकी माध्यमों से निगरानी तथा स्पष्ट प्रक्रिया के कारण योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी विकास पर कार्य कर रही है।
-------
विश्वास और अवसर का माध्यम है योजनाः कुशाग्र
बदायूं। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण जनता के लिए विश्वास और अवसर का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस योजना से श्रमिकों और किसानों को सम्मानजनक रोजगार मिलेगा तथा गांवों में ही विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
-------
ये रहे मौजूद
बदायूं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुक ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, रितेश चौहान, राघव सिंह, मनोज शर्मा, जयपाल दिवाकर, अनुज सक्सेना, श्रमिक, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
