'मौत' बनकर आया सांड़, भाग भी नहीं सका दिव्यांग...सींगों से उठाकर कई बार पटका, निकला दम

'मौत' बनकर आया सांड़, भाग भी नहीं सका दिव्यांग...सींगों से उठाकर कई बार पटका, निकला दम

बदायूं। खेत की रखवाली को जा रहे एक दिव्यांग युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। दिव्यांग होने के कारण युवक अपने बचाव में भाग भी नहीं सका। सांड़ ने उसे सींगों पर उठाकर इतनी बार जमीन पर पटका कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मामला हजरतपुर का है। यहां रहने वाला 38 वर्षीय विष्णु दिव्यांग था। वह रोजाना अपने खेत की रखवाली को जाता था। शुक्रवार शाम भी वह खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। विष्णु ने उनसे बचकर निकलने का प्रयास किया लेकिन तब तक एक सांड़ विष्णु की तरफ ही दौड़ पड़ा। दिव्यांग होने के कारण विष्णु अपना बचाव भी नहीं कर सका। सांड़ ने उसे अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर कई बार पटका, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने जैसे तैसे सांड़ों को वहां से भगाया। 

---

पहले भी हो चुकी हैं कई की मौत

बदायूं। सांड़ के हमले में विष्णु की मौत का मामला कोई पहला नहीं है। पहले भी तमाम लोगों की मौत हो चुकी है। सांड़ों के हमले में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं लेकिन संबंधित विभाग समेत प्रशासन को यह दिखाई नहीं देता। इन सांड़ों को रखने के लिए अभी कोई प्रयास फलीभूत होते नहीं दिखे हैं। 

-----

संबंधित खबरें और भी हैं- 

- सड़कों पर चल रही ‘‘मौत‘‘... चलें बचकर नहीं तो हो जाएंगें शिकार

https://sabkibaat.in/post/farmer-death-in-bull-attack

- हे गौमाता, हे सांड़ देव!.... 'बाबा' आ रहे हैं, इज्जत और नौकरी दोनों बचा लेना

https://sabkibaat.in/post/yogi-is-coming-tomorrow#google_vignette

- मुख्यमंत्री जी ! ये कानून नहीं जानते, ऐसे ही लड़ेंगे...पर आपका सिस्टम तो कुछ कर सकता है

https://sabkibaat.in/post/bulls-war-on-road

- छुट्टा सांड़ से जा टकराई बाइक, सीने में घुस गया सींग, युवक की मौत





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto