मेरठ कांड की दहशतः विवाद के बाद ससुराल गया युवक लापता, घर वाले परेशान

मेरठ कांड की दहशतः विवाद के बाद ससुराल गया युवक लापता, घर वाले परेशान

बदायूं। ससुराल में पत्नी को बुलाने गए युवक की ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने युवक को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। चिंतित घरवालों ने पुलिस से गुहार लगाई है। 

जिन घरों में पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद उन घरों में एक अजीब सा माहौल है। ऐसा ही माहौल मुजरिया के एक परिवार में है, जहां से घर का एक युवक ससुराल जाने के बाद लापता हो गया। 

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी चंद्रपाल सोलंकी के पुत्र धर्मवीर सिंह ने पुलिस को पत्र देकर गुहार लगाई है। धर्मवीर का कहना है कि उनके छोटे भाई संजीव की ससुराल गौतबुद्ध नगर के डेरिन गांव में है। संजीव का अपनी पत्नी दीक्षा से विवाद चल रहा है, जिसके चलते दीक्षा अपने मायके में है। 23 मार्च को संजीव दीक्षा को बुलाने अपनी ससुराल गए थे लेकिन ससुराल वालों ने दीक्षा को भेजने से मना कर दिया। आरोप है कि सास पिंकी और ससुर चेतन से संजीव का विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने देर रात संजीव को घर से निकाल दिया।

-------

भाई का आया फोन, बोला- 'दो लोग ले जा रहे हैं'

बदायूं। धर्मवीर के अनुसार सोमवार को उनके पास संजीव का फोन आया था, जिसमें उसने कहा कि उसे दो लड़के कहीं लेकर जा रहे हैं, जिन्हें उसके ससुर ने भेजा है। इसके बाद संजीव का फोन ऑफ हो गया और तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने संजीव के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे तलाश करने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto