आत्महत्या 'लाइव': पति से विवाद हुआ तो तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान (देखें वीडियो)

आत्महत्या 'लाइव': पति से विवाद हुआ तो तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान (देखें वीडियो)

सब की बात न्यूज। पति और दो बच्चों के साथ रह रही महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जांच में पति से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का लाइव वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  (देखें वीडियो)

घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। यहां ग्रीन प्री-व्यू ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में महिला अंकुरी बाई अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। बताते हैं कि उसका अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह तीसरी मंजिल पर खड़ी हो गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग उससे नीचे उतरने की कह रहे हैं। एक व्यक्ति उसके पीछे आता है लेकिन तब तक महिला तीसरी मंजिल से कूद जाती है। बताते हैं कि अंकुरी बाई का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। उनका एक पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। लोगों के अनुसार, महिला एक प्राइवेट स्कूल में केयरटेकर थी और शनिवार की शाम उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto