'मम्मी पापा का ख्याल रखना'...कहकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक

'मम्मी पापा का ख्याल रखना'...कहकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक

बदायूं। करीब 25 साल के अभय सक्सेना ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपने छोटे भाई को फोन पर कहा कि मम्मी पापा का ध्यान रखना। आभा बिसौली नगर पालिका में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। इस समय उसकी ड्यूटी चुनाव कार्यालय में थी। 

गन्ना दफ्तर के पास का रहने वाला अभय बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद वह रेलवे लाइन पर पहुंच गया। उसी दौरान कासगंज से बरेली के लिए ट्रेन जा रही थी। बताते हैं कि नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि अभय कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था।

-------

कुछ ही दिनों में पिता बनने वाला था अभय

बदायूं। अभय की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। बताते हैं कि उसकी पत्नी गर्भवती है और कुछ ही दिनों में अभय पिता बनने वाला था।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto