मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने देखा आगरा का लालकिला

मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने देखा आगरा का लालकिला

कक्षा-8 के विद्यार्थियों के लिए किया गया शैक्षिक भ्रमण का आयोजन 

बदायूं। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और इतिहास की जीवंत समझ विकसित करने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-8 के विद्यार्थियों के लिए आगरा स्थित ऐतिहासिक लालकिले का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। 

विद्यार्थी आगरा के किले के विशाल ‘अमर सिंह द्वार’ से भीतर प्रविष्ट हुए। इस दौरान उनकी आंखों में जिज्ञासा और आश्चर्य का संगम दिखा। कुशल गाइड्स के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दीवान-ए-आम की भव्यता, दीवान-ए-खास की नक्काशी और जहांगीरी महल की सुंदर वास्तुकला का बारीकी से निरीक्षण किया। इतिहास केशिक्षकों ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार यह किला केवल एक सैन्य संरचना नहीं, बल्कि मुगल काल की प्रशासनिक और सांस्कृतिक धुरी था। विद्यार्थियों ने उस ‘मुसम्मन बुर्ज’ को भी देखा जहां से ताजमहल का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस भ्रमण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ केवल पाठ्यपुस्तकों को पढ़ना नहीं, बल्कि अनुभव के माध्यम से ज्ञान को आत्मसात करना है। हमारा निरंतर यह प्रयास रहता है कि हम अपने विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करें जहाँ वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को अपनी आंखों से देख सकें। आगरा का यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में न केवल ऐतिहासिक गौरव की भावना जगाएगा, बल्कि उनमें ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और शोध की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित करेगा।





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto