सम्भल में छात्र की गला रेतकर हत्या, खेत में इस हाल में पड़ी थी लाश
SAB KI BAAT
Aug 26 2025
2000
सम्भल। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश एक खेत में खून से लथपथ मिली। हत्या क्यों की गई, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। छात्र अपने चाचा के यहां रहता था।
मामला जिले की चन्दौसी तहसील के कैथल इलाके का है। यहां रहने वाले प्यारे का भतीजा सुमित कक्षा दस का छात्र था। सुमित के माता पिता की मौत हो चुकी है और
वह अपने चाचा के यहां अपनी दो बहनों नीतू और पूजा के साथ रहता था। सुमित का बड़ा भाई अमित उत्तराखंड में मजदूरी करता है। बताते हैं कि विगत सोमवार की रात करीब आठ बजे सुमित खाना खाकर घर से निकला था लेकिन रात में घर नहीं लौटा।
चाचा ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति के खेत में सुमित की लहूलुहान लाश मिली। उसका गला रेता गया था। लाश के पास ही सुमित की चप्पलें भी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-------
...तो क्या हत्यारे ने ग्लब्स पहने थे
सम्भल। बताया जाता है कि जिस जगह सुमित की लाश पड़ी थी उससे कुछ दूर पर खून से सना एक ग्लब्स पड़ा था। यह ग्लब्स ऑपरेशन या कोई मेडिकल गतिविधि करते समय पहना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारे ने ही हत्या से पहले एक ग्लब्स पहना था।
------
प्रेमप्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
सम्भल। पुलिस के अनुसार, मामला प्रेमप्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। सुमित के चाचा प्यारे समेत सभी ग्रामीणों का कहना है कि सुमित सीधा सादा था और उसका किसी से झगड़ा नहीं था। ऐसे में मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा भी हो सकता है, जिसकी किसी को जानकारी नहीं हो।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
