मदर एथीना स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस’ पर थिरके बच्चे

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस’ पर थिरके बच्चे

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में शिक्षिका श्रीमती नीति राठौर द्वारा जीवन में नृत्य के महत्त्व के विषय में उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।


इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा विश्व में प्रसिद्ध विविध विधाओं से संबंधित आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने बहुत ही आनंद एवं उत्साह के साथ उसमें प्रतिभाग किया।


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि नृत्य एक ऐसी विधा है जो हमारे मन, मस्तिष्क एवं शरीर को चुस्त, फुर्तीला तथा तंदरुस्त रखती है। यह एक ऐसी कला भी है जो विश्व में विविध रूपों में लोगों में आनंद एवं उत्साह के साथ-साथ उनमें निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है। साथ ही इसमें विशेष रूचि एवं प्रतिभा रखने वाले व्यक्ति को उसका भविष्य उज्ज्वल कर प्रसिद्धि प्राप्त करने में सहयोग करता है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto