कहीं हाथ-पैर टूटे तो कहीं सिर फूटे...बदायूं में कई जगह फटे 'मारपीट' के पटाखे
SAB KI BAAT
Oct 22 2025
6520
जिले के कई स्थानों पर पटाखों के कारण हुई लोगों में मारपीट, कई लोग घायल
बदायूं। जिले में कई जगहों पर दीवाली के पटाखे लोगों में मारपीट का कारण बन गए। इस मारपीट में कुछ के सिर फूटे तो कुछ लोग चोट लगने से घायल हो गए। मामले पुलिस तक भी पहुंच गए।
सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद में पप्पू की किराने की दुकान है। पप्पू का आरोप है कि मंगलवार रात वह अपने घर के बाहर पटाखे छोड़ रहा था। कि इसी दौरान पड़ोसियों ने आपत्ति उठाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो वे एकराय होकर आ गए और उससे माारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने घर पर पथराव भी किया तथा सामान तोड़ दिया। पप्पू ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।
उझानी के गांव गुलाबगढ़ी में पटाखे दो पक्षों में मारपीट का कारण बन गए। दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ, जिसमें एक पक्ष के प्रेमचंद्र व उसका बेटा अखिलेश घायल हो गए। कई अन्य के भी चोटें आईं। मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी गई है।
इसके अलावा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरी नगला में भी पटाखों के कारण मारपीट की घटन हुई। गांव निवासी राकेश का कहना है कि वह अपने बेटों के साथ ककराला में पटाखे खरीदने गए थे। एक दुकानदार से पटाखों का रेट पूछने को लेकर उसकी उससे कहासुनी हो गई। इस पर आरोपित दुकानदार ने अपने साथी के साथ उससे मारपीट की, जिससे वह तथा उसके बेटे घायल हो गए। उसके सिर में भी काफी चोट आई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT