कोई लेकर आया था दवा, कोई लेने जा रहा था दुआ...फिर एक हादसा और चली गई जान

कोई लेकर आया था दवा, कोई लेने जा रहा था दुआ...फिर एक हादसा और चली गई जान

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक ने गंवाई जान

बदायूं। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। महिला अपनी दवा लेकर घर लौट रही थी तो युवक अपनी पत्नी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। 

पहला हादसा दहगवां क्षेत्र में हुआ। सम्भल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी करीब 54 वर्षीय शिवकुमारी अपनी दवा लेने दहगवां आई थी। दवा लेने के

बाद वह ई रिक्शा द्वारा अपने घर जा रही थीं कि तभी आंतर रोड पर एक मंदिर के निकट एक ट्रैक्टर सामने से ई रिक्शा से भिड़ गया। हादसे में शिवकुमारी की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। 

दूसरा हादसा बिसौली तहसील में हुआ। मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी 28 वर्षीय आकाश अपनी पत्नी अंजू के साथ बिसौली में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। इसी दौरान कछला-शाहबाद मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में आकाश व दूसरी बाइक पर सवार समीर निवासी बिसौली बुरी तरह घायल हो गए। आकाश का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समीर की बाइक की गति बहुत तेज थी तथा वह गलत साइड से भी आ रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। ये भी कहा जा रहा है कि समीर शराब भी पीये था। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto