सोलर सिस्टम भी है खतरनाक...बैटरी फटी तो चपेट में आए बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पत्नी गंभीर

सोलर सिस्टम भी है खतरनाक...बैटरी फटी तो चपेट में आए बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पत्नी गंभीर

अमेठी। सोलर सिस्टम की बैटरी भी खतरनाक है। अमेठी जिले में एक घर में लगे सोलर सिस्टम की बैटरी फट गई, जिसकी चपेट में आकर 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

मामला जिले की संग्रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़ौली गांव का है। यहां बुजुर्ग 63 वर्षीय नवरंग सिंह अपनी 55 वर्षीय पत्नी अनुसूइया सिंह के साथ रहते थे। उनके घर में सोलर सिस्टम लगा है। बुधवार सुबह इसकी बैटरी में तेज धमाका हुआ और बैटरी के चिथड़े उड़ गए। इसकी चपेट में आकर नवरंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनुसुइया सिंह (55 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाका सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा। 

मृतक नवरंग सिंह के भाई उदयभान सिंह के अनुसार, सोलर सिस्टम की बैटरी में विस्फोट हुआ था जिससे उनके भाई की मौत हो गई, जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। 

फोटो सौजन्य-एआई

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto