बदायूं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां का जन्मदिन आासिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी के पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. अलीम सिद्दीकी व विशिष्ट अतिथि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह रहे। कार्यक्र में सर सैयद के जीवन पर रोशनी डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद एक महान शिक्षाविद थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए। एएमयू की स्थापना में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। शहर के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. यूसुफ ने एएमयू के भूगोल के प्रोफेसर डॉ़ अहमद मुस्तफा को सम्मानित किया। अंत में डॉ. इत्तेहाद आलम ने सबका शुक्रिया अदाकिया। कार्यक्रम में डॉ. सबीह खान, डॉ. इल्तिफात, डॉ. यूसुफ, सलमान अहमद, डॉ. शारिक हनीफ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनवर आलम ने तथा संचालन एएमयू के भूगोल विभाग के डॉ. अहमद मुस्तफा ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
