फर्जी कागजों पर आगरा ले जाया जा रहा था शीरा, पुलिस ने पकड़ा टैंकर

फर्जी कागजों पर आगरा ले जाया जा रहा था शीरा, पुलिस ने पकड़ा टैंकर

बदायूं। फर्जी कागजों पर शीरे से भरा एक टैंकर गजरौला से आगरा ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम ने इसे पकड़ लिया और कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बुधवार रात सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने कछला के पास चेकिंग की तो एक टैंकर पकड़ लिया। इसमें शीरा भरा था जो अमरोहा के गजरौला स्थित एक फैक्ट्री से लाया जा रहा था। टैंकर के चालक बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि टैंकर में करीब साढ़े तीन सौ क्विंटल शीरा भरा था, जिसे आगरा ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम ने जब उससे कागज मांगे तो चालक ने कागज दिखा दिये लेकिन वह फर्जी निकले। टैक्स चोरी का मामला प्रतीत होने पर टीम ने पुलिस को सूचना देकर टैंकर को कोतवाली में खड़ा करा दिया। विभाग ने गजरौला की फैक्ट्री के मालिक टीटू समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शीरे के नमूने भी लिए गए हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto