प्रेमी से मिलकर करा दी पति की हत्या...फिर ऐसे रोई, जैसे सब कुछ लुट गया

प्रेमी से मिलकर करा दी पति की हत्या...फिर ऐसे रोई, जैसे सब कुछ लुट गया

प्रेमी ने दो लाख में चार लोगों को दी हत्या की सुपारी, हत्या के दौरान बेटा जगा तो मां ने धमका दिया

राजस्थान के अलवर जिले का मामला, पुलिस ने महिला व प्रेमी सहित तीन को किया गिरफ्तार

सब की बात न्यूज

अलवर (राजस्थान)। पतियों की हत्या करके या अपने प्रेमियों से कराकर पतिव्रता होने का नाटक करने वाली महिलाओं में अब एक और नाम जुड़ गया है। राजस्थान की इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके लिए महिला के प्रेमी ने अपने चार दोस्तों को दो लाख की सुपारी दी थी। 

राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली में रहने वाले वीरू जाटव की लाश विगत आठ जून को बाईपास पर मिली थी। लाश मिलने के बाद वीरू के भाई ने उसकी पत्नीअनिता राज पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच की तथा 150 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अनीता ने अपने प्रेमी काशी के साथ मिलकर वीरू की हत्या करवाई है। काशी ने अपने चार दोस्तों को वीरू की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी दी थी। 

-----

ऐसे बनाई थी हत्या की योजना

सब की बात न्यूज। योजना के अनुसार आठ जून की रात काशी अपने दोस्तों के साथ वीरू के घर पहुंचा और वहां तकिये से वीरू का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बताते हैं कि इस दौरान शोर सुनकर घर में सो रहा वीरू का बेटा जाग गया, लेकिन अनीता ने उसे डराकर दूसरे कमरे में भेज दिया और चुप रहने के लिए कहा। 

------

वीरू को पता चल गया था पत्नी की आशनाई का

सब की बात न्यूज। दरअसल, वीरू को पत्नी अनीता राज और उसके आशिक के बारे में पता चल गया था। इसके बाद अक्सर उनमें झगड़े होते रहते थे। इसी कारण अनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने की योजना तैयार कर ली और उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हत्या के दौरान कुछ आरोपियों ने वीरू के हाथ-पैर पकड़े तो कुछ ने उसका गला दबाया। आखिर में तकिये से उसका मुंह दबा दिया। 

------

दूसरी पत्नी है अनीता राज

सब की बात न्यूज। पुलिस के अनुसार, वीरू के दो पत्नियां हैं और दोनों अलग-अलग मकान में रहती हैं। अनीता उसकी दूसरी बीबी है और वह अनीता के साथ ही रहता था। अनिता की भी वीरू से दूसरी शादी थी। इसी बीच अनीता की मुलाकात काशी से हुई। मुलाकात प्यार में बदली और दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। जब वीरू को इसका पता चला तो अक्सर उनमें विवाद रहने लगा था। 

-------

शिकंजी में पिलाई थी नींद की दवा, करती रही रोने का नाटक

सब की बात न्यूज। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि हत्या वाली रात के समय अनीता ने शिकंजी में नींद की दवा मिलकर वीरू को पिला दी थी और घर के दरवाजे खुले छोड़ दिए थे। आधी रात के बाद करीब दो बजे काशी अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसने अनीता के साथ मिलकर वीरू की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपित मौके से चले गए। करीब दो घंटे बाद अनीता ने परिवार वालों को वीरू के मृत होने की सूचना दी। इसके बाद अनीता ने रोने का ऐसा नाटक किया जैसे उसकी दुनिया उजड़ गई हो। 

-----

अस्पताल भी ले जाया गया, ताकि शक न हो

सब की बात न्यूज। हत्या के बाद अनीता ने काशी को भी बुला लिया था। परिवार के लोगों के साथ काशी भी वीरू को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने से लेकर अंतिम संस्कार सहित सभी क्रियाओं में शामिल हुआ ताकि उस पर किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार, इस मामले में छह लोग शामिल थे, जिनमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto