खुद को हिंदू बताकर किया युवती का यौन शोषण...घर में बंद करके बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
SAB KI BAAT
Sep 04 2024
2630
बदायूं। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले तो युवती का यौन शोषण किया और फिर उसे घर में बंद करके उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। थाना बिसौली पुलिस ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के अभियोग मे नामजद युवक और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिसौली के एक मोहल्ला निवासी युवती का आरोप था कि बिसौली के होली चौक कटरा मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने उसे खुद को हिंदू बताकर दोस्ती कर ली। उसके बाद उसे बहला फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इस पर सोहेल के परिजनों ने उसे घर में बंद कर दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। आरोपितों ने उसे गाली गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोहेल व उसकी मां रुखसाना तथा पिता नियामू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT