छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के तरीके, गिंदोदेवी कॉलेज में हुई कार्यशाला

छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के तरीके, गिंदोदेवी कॉलेज में हुई कार्यशाला

बदायूं। गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को आत्मरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यशाला में महाविद्यालय की क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करने वाली वरिष्ठ छात्रा सीते ने प्रशिक्षणकर्ता के रूप में उपस्थित होकर  छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी कौशल, व्यावहारिक उपायों एवं आकस्मिक परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा कीं।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सरला चक्रवर्ती ने कहा कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि जीवन जीने का आत्मविश्वास है। उन्होंने छात्राओं को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सीते द्वारा दी गई जानकारी की सराहना की। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता ने किया एवं आभार ज्ञापन डॉ. शिल्पी शर्मा द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto