'सीधी बातें कर लीं बहुत, मीठी बातें कर लीं बहुत, अब करना है तेरे साथ...गंदी बात'

'सीधी बातें कर लीं बहुत, मीठी बातें कर लीं बहुत, अब करना है तेरे साथ...गंदी बात'

अश्लील फोटो दिखाने और शारीरिक संबंध की मांग बनी अमित की मौत की वजह

उसहैत के कुंवरगांव में चार दिन पहले हुई युवक अमित की गोली लगने से हुई थी मौत 

खास बातें-

- पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर हुई थी महिला से पहचान

- अमित महिला से फोन पर गंदी बातें करने को कहता था 

- अश्लील फोटो और शारीरिक संबंध बनाने की भी करता था मांग

- घटना वाले दिन था शराब के नशे में, महिला ने मना किया तो खुद को मार ली गोली

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवरगांव में बीते दिनों गोली लगने से मरे एक युवक की हत्या की बात पुलिस की विवेचना में सही नहीं निकली है। अब तक की विवेचना में पुलिस को यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक की आत्महत्या के मामले में एक महिला से संबंध की कहानी सामने आ रही है। 

------

ये था मामला

बदायूं। विगत आठ जून की रात करीब करीब पौने तीन बजे गांव निवासी सतीश चन्द्र मिश्रा द्वारा थाना उसहैत पर सूचना दी गयी कि सात जून की रात गांव के ताराचन्द्र, पप्पू और जाफर उसके नाती 25 वर्षीय अमित कुमार के साथ खेत में ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। रात करीब नौ बजे ताराचन्द ने उसके घर आकर बताया कि अमित के खून बह रहा है। ये सुनकर सतीश चन्द्र अपने पुत्र आशीष व आदेश के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि अमित के पेट पर मोबाइल व बगल में चारपाई पर ही 315 बोर का एक तमंचा रखा था। अमित के दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव था और काफी खून बह रहा था। सतीश के मुताबिक ताराचन्द, पप्पू व जाफर ने ही अमित की गोली मारकर हत्या की थी। तीनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो वहां तमंचा नहीं मिला था। हालांकि बाद में पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया था। 

--------

पुलिस के अनुसार, ये निकला मामला

बदायूं। पुलिस के अनुसार जब मृतक अमित के पास मिले मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई तो घटना के दिन दो मोबाइल नंबर पर 18 बार कॉल करना पाया गया। यह नंबर जनपद उन्नाव के थाना क्षेत्र फतेहपुर चौरासी की रहने वाली एक महिला का निकला। पुलिस ने महिला से संपर्क कर पूछताछ की तो अलग ही कहानी निकलकर सामने आई। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने देवर रवि के नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, जिसके जरिए उसका संपर्क करीब एक वर्ष पहले अमित से हुआ था। कुछ दिन बाद दोनों ने एक दूसरे को अपने अपने मोबाइल नंबर दे दिए और बातचीत शुरू हो गई। महिला के अनुसार, अमित उसे अक्सर वीडियो कॉल करके चार गोली व एक तमंचा दिखाता था और उससे शादी करने व फोन पर गंदी बातें करने के लिए दवाब डालता था। 

----------

अश्लील फोटो दिखाने की मांग करता था अमित

बदायूं। महिला ने बताया कि सात जून को भी अमित ने उससे फोन पर कई बार बात की। हर बार वह एक ही जिद कर रहा था कि मुझको मोबाइल पर अपने गंदे फोटो दिखाओ औऱ मुझसे मिलने आओ। अमित उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कहता था। महिला के अनुसार, उस दिन शाम को जब उसने अमित से इन सब बातों के लिए मना किया तो अमित ने उसे वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर गोली चलाई। उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद अमित ने उससे कहा कि यदि मिलने नही आओगी तो वह खुद को गोली मार लेगा। कुछ देर बाद अमित ने बात करते-करते दूसरी गोली चला दी। इसके बाद उसका संपर्क उससे कट गया। अगले दिन फोन मिलाकर देखा तो अमित का फोन ऑफ आ रहा था।

--------

मौके से पुलिस ने जुटाये साक्ष्य

बदायूं। घटनास्थल से फॉरेन्सिक टीम द्वारा मृतक अमित के हैंडस्वैब लिये गये।  हैंड स्वैब व मौके से बरामद खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, बुलेट व तमंचे को फॉरेन्सिक लैब भेजा गया। अब तक की विवेचना से पाया गया कि अमित ने एक महिला से अनाधिकृत मांग की थी, जिसके मना करने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, फॉरेन्सिक लैब में भेजे गये सामान की परीक्षण रिपोर्ट आने पर विवेचना में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

--------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

- दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह खून से लथपथ मिली लाश...गोली मारकर की गई हत्या

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto