मदर एथीना स्कूल में ‘साइंस चैलेंज’ की दूसरे चरण की प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में ‘साइंस चैलेंज’ की दूसरे चरण की प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित ‘साइंस चैलंज’ के प्रथम चरण में कक्षा-आठ से कक्षा-10 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों को चुना गया, जिन्होंने ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

इसमें कक्षा-आठ (अ) से अचीसा सिंह, कक्षा-आठ (ब) से शरन्या तोमर, कक्षा-नौ (ब) से पुष्कर, कक्षा-नौ (स) से वैष्णवी, कक्षा-10 (अ) से अनन्या एवं कक्षा-10 (द) से उलमा खान ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के तार्किक एवं बौद्धिक विकास में वृद्धि होती है। हम समय-समय पर अपने विद्यालय में विद्यालयी स्तर पर भी विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहते हैं ताकि विद्यार्थी के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक ज्ञान को बल मिले।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto