बिना मान्यता चल रहा स्कूल, बीईओ ने लगा दी रिपोर्ट, पर चुप्पी साधे बैठे बीएसए...आखिर क्यों?

बिना मान्यता चल रहा स्कूल, बीईओ ने लगा दी रिपोर्ट, पर चुप्पी साधे बैठे बीएसए...आखिर क्यों?

कादरचौक में बगैर किसी मान्यता और मानक के संचालित किया जा रहा स्कूल, बीएसए की चुप्पी कर रही साठगांठ का इशारा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। कादरचौक में एक स्कूल बगैर मान्यता और मानक के चल रहा है। शिकायत होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बगैर मान्यता चलने की रिपोर्ट लगाकर बीएसए के पास भेज भी दी, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में बीएसए की चुप्पी कहीं न कहीं संदेह पैदा कर रही है। लोगों का कहना है कि जिले में तमाम स्कूल अधिकारियों की साठगांठ से ही चल रहे हैं। 

कादरचौक में प्रहलाद सिंह प्राथमिक विद्यालय के नाम से एक स्कूल संचालित है। पिछले दिनों किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की कि ये स्कूल बगैर किसी मान्यता और मानक के संचालित किया जा रहा है। इस पर बीईओ दिलीप

कुमार ने अपनी रिपोर्ट लगा दी कि जिसमें लिखा गया कि स्कूल का निरीक्षण करने पर जब प्रबंधक प्रधानाध्यापक से स्कूल संबंधी अभिलेख मांगे गए तो उनके द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस संबंध में सारी सूचना बीएसए को भेज दी गई, लेकिन ताज्जुब की बात है कि अभी तक बीएसए द्वारा इस संबंध में कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई। 

बता दें कि यह स्कूल पहले एसवीएम पब्लिक स्कूल के नाम से संचालित होता था लेकिन शिकायत होने पर इसका नाम बदलकर पीएस पब्लिक स्कूल (प्रहलाद सिंह पब्लिक स्कूल) कर दिया गया। इसकी भी शिकायत की गई लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर, इस सबंध में जब बीएसए नवीन कुमार को फोन करके पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर बीईओ की रिपोर्ट व्हाट्सएप पर डालने को कहा। जब उन्हें बीईओ की रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भेजकर दोबारा फोन किया गया तो उन्होंने कई बार में फोन ही रिसीव नहीं किया। 

---------

संबंधित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

- बदायूं की इस जगह पर हर साल बदलता है स्कूल का नाम...मान्यता भी शक में

https://sabkibaat.in/post/the-name-of-the-school-changes-every-year-at-this-place-in-badaun---recognition-is-also-in-doubt


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto