'आज फंदा ही काट देंगे'...कहकर घर से निकल गया ग्रामीण, फिर पेड़ के नीचे मिली लाश

'आज फंदा ही काट देंगे'...कहकर घर से निकल गया ग्रामीण, फिर पेड़ के नीचे मिली लाश

घरेलू कलेश का बताया जा रहा मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मामला घरेलू कलेश का बताया जा रहा है। मौत कैसे हुई, इसका कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मामला उसावां क्षेत्र के गांव गूरा बरेला का है। यहां करीब 40 वर्षीय रमेश यादव अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी अलका और चार बच्चे हैं। शुक्रवार को गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे एक लाश पड़ी होने की खबर फैल गई। लोग वहां एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस भी आ गई। लाश की शिनाख्त रमेश के रूप में की गई। रमेश के परिवार वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार को उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। रात को भी नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश किया, पर उसका पता नहीं चला। शुक्रवार उसकी लाश पेड़ के नीचे पड़ी मिली। 

मृतक की पत्नी के अनुसार, रमेश शराब पीने का आदी था, जिससे वह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसके पेट में इन्फेक्शन भी बताया जा रहा है। पत्नी के अनुसार, इसी के कारण उसकी मौत हो गई होगी। उसने बताया कि जब वह घर से निकला था तो यह कहकर निकला था कि आज फंदा ही काट देगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

------

10 साल पहले लेकर आया था अलका को

बदायूं। बताते हैं कि रमेश करीब दस साल पहले अलका को कहीं से लेकर आया था और तभी से दोनों बतौर पति-पत्नी रह रहे थे। उनके चार संताने हैं, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा है। लंबे समय से दंपती के बीच घरेलू कलेश भी रह रही थी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto