बिल्सी वालों को खुशखबरी....दो करोड़ 25 लाख रुपये से बनेगा रोडवेज बस स्टैंड
SAB KI BAAT
Mar 16 2024
1820
बदायूं। बिल्सी वालों के लिए खुशखबरी है कि उनकी बरसों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड के लिए दो करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए विधायक हरीश शाक्य ने काफी प्रयास किया था। दरअसल, क्षेत्र में यातायात की समस्या काफी गंभीर है। बिल्सी से होकर निकलने वाले बिजनौर-बदायूं राज्यमार्ग पर परिवहन निगम की कई बसें दिल्ली के लिए संचालित हैं लेकिन अन्य मार्गों पर बसों की किल्लत है। इसके साथ ही रोडवेज बसों के रुकने आदि का भी कोई स्थान निर्धारित नहीं है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता काफी समय से यहां पर रोडवेज स्टैंड की मांग करती रही है।
-------
ऐसे चली प्रक्रिया-
बदायूं। विगत 12 जनवरी को नोडल अधिकारी खेमपाल सिंह, एआरएम धणेंद्र कुमार चैबे, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा आदि ने नगर के खैरी रोड पर खाली पड़ी करीब दो हजार वर्गमीटर जमीन पर रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना के लिए चिन्हित किया था और शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद शनिवार को शासन स्तर से इसके निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस पर भाजपा नेता सुधीर सोमानी, लोकेश बाबू वाष्र्णेय, संजीव , मोहित गुप्ता, अजय प्रताप, विनोद पालीवाल आदि ने खुशी जाहिर की है।
----------
बोले विधायक-
बदायूं। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य का कहना है कि बिल्सी क्षेत्रवासियों की बहुत लंबे समय से रोडवेज की मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। शासन स्तर से धन अवमुक्त हो गया है। शीघ्र ही रोडवेज का निर्माण होगा। कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अन्य योजनाओं को भी धरातल पर उतारने का प्रयास जारी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT