स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर का एमएससी जंतुविज्ञान का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर का एमएससी जंतुविज्ञान का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर में एमएससी जंतुविज्ञान का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष का का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इसमें इबना ने 9.04 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके बाद रुनझुन अग्रवाल ने 8.23 एसजीपीए के साथ दूसरा स्थान और इशेंद्र सिंह ने 7.65  के साथ एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिव्यक्ता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज, स्वामी शुकदेवानंद प्रबंध तंत्र के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आजाद ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्रा सहित डॉ. निधि त्रिपाठी, मोहित पाण्डेय, देव प्रिया गौतम, साक्षी पांडे, कोमल सिंह, विशेष सक्सेना, और दीपक आदि ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto