बदायूं। रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो स्थित सरला ट्रस्ट मंदिर में चल रही रामकथा के पांचवें दिन माधुर जी महाराज द्वारा राम वनगमन के पश्चात राम वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने की कहानी का वर्णन किया गया। उन्होंने भरत का अपनी ननिहाल से अयोध्या वापस आना, तत्पश्चात प्रभु श्री राम के वनगमन तथा राजा दशरथ के मृत्यु का समाचार आदि का वृतांत सुनाया।
कथा में उपस्थित श्रोतागण भगवान राम के वन गमन व राजा दशरथ की मृत्यु के कारण भरत जी के विलाप की कथा सुनकर भाव विभोर हो गए। सोमवार को भरत की अयोध्या वापसी के साथ ही गुरु के आदेश से राज सिंहासन शर्तों के साथ स्वीकार करने का वृतांत सुनाया जाएगा, साथ ही नवदुर्गा व्रत प्रारंभ की कथा भी सुनाई जाएगी। रविवार को सुरेश उपाध्याय, आरके दुबे, शशिलता, मंजू शर्मा, सुमन देवी, रजनी शर्मा, आचार्य विनोबा भावे मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह, राम अवतार मिश्रा, महेंद्र सिंह, रोहिताश कुमार सक्सेना, बिजेंदर राठौर, अशोक कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे। रामकथा 18 अप्रैल तक अनवरत रूप से अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। 18 अप्रैल को पूर्ण आहुति हवन के पश्चात 19 तारीख को कन्या भोज के साथ समापन होगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
