रामकथा सुनकर भावविभोर हुए भक्त, 18 को पूर्णाहुति के साथ होगा समापन
SAB KI BAAT
Apr 10 2024
1070
बदायूं। रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो स्थित सरला देवी मंदिर में रामकथा का आयोजन किया गया। मंगलवार से शुरू हुई कथा में रायबरेली के विद्वान पंडित मधुरानंद महाराज के मुखारविंद से रामकथा का आयोजन रोजाना दोपहर दो बजे से शाम 5ः30 बजे तक चल रहा है जो 18 अप्रैल को पूर्णआहुति यज्ञ के साथ संपन्न होगा और उसी दिन कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सरला ट्रस्ट आश्रम के संत स्वामी केवलानंद द्वारा जन सहयोग से किया जा रहा है। श्री रामकथा में बुधवार को राजा प्रियव्रत के पुत्र सुब्रत के जन्म की कथा सुनाई, जिसे सुनकर सभी श्रोता भावविह्वल हो गए। स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म में बच्चों के जन्मोपरांत छठी पूजन की परंपरा सुब्रत के जन्म से ही मां छठी देवी द्वारा प्रारंभ कराई गई थी। कार्यक्रम में सरला ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश कुमार सक्सेना, सेवानिवृत्त पेशकार जजी सुरेश उपाध्याय, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी अशोक सक्सेना, यतेंद्र सिंह राठौर, धनपाल सिंह राठौर, विजेंद्र गुप्ता, आदेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्र, अशोक सिंह, कुसुम सक्सेना, रेखा देवी उषा देवी, रानी गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, आदित्य सक्सेना, मंजू, सचिन सक्सेना, सुमन सक्सेना, राजेश्वरी देवी, कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT