बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महिला समन्वय के तत्वावधान में न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी विचारों की श्रेष्ठ महिला रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन प्रसंग पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिंदो देवी कॉलेज की प्राचार्य गार्गी बुलबुल, विशिष्ट अतिथि कृष्णा शर्मा, विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुनील कुमार द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य वक्ता गार्गी बुलबुल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई अद्भुत दूरदर्शी विचारों की श्रेष्ठ महिला थीं। वह नारी अधिकारों और महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने भगवान शिव को समर्पित सोमनाथ के शिव मंदिर सहित अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार करा कर सनातन धर्म को आगे बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथि कृष्णा शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई को बुद्धिमान, तीक्ष्ण सोच की शासिका के तौर पर याद किया जाता है। अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर अपनी न्यायप्रियता के लिए जानी जाती थी। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए.
कार्यक्रम का संचालन किरण सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजिका सीमा रानी ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर इंदुलता शर्मा, कालिका प्रसाद गंगवार, जगजीवन राम, राजकुमार सिंह सेंगर, ममता, रुचि महेश्वरी, शैलजा, उषा शर्मा, दीक्षा, अमिता, काजल दुबे आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT