जनप्रतिनिधि ही कर रहे भाजपा के सदस्यता अभियान की 'ऐसी की तैसी''... अब मिली चेतावनी

जनप्रतिनिधि ही कर रहे भाजपा के सदस्यता अभियान की 'ऐसी की तैसी''... अब मिली चेतावनी

बदायूं। भाजपा के जनप्रतिनिधि ही पार्टी के सदस्यता अभियान की ऐसी की तैसी करने पर तुले हैं। यह बात पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में सामने आई। तमाम जनप्रतिनिधि अभियान में रुचि ही नहीं दिखा रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि इसमें सक्रियता बरतें और 


गंभीरता दिखाते हुए काम करें। 

भाजपा कार्यालय पर प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। समीक्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक अक्तूबर से की है जो 15 अक्तूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। कहा कि समीक्षा में ब्लॉक प्रमुखों, नगर निकाय अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों का सदस्यता रिकॉर्ड खासतौर पर खराब निकला है। उन सभी को तत्काल सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया है। सदस्यता 

अभियान को हल्के में लेने वाले जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गंभीरता बरतें। पंचायत चुनाव में पार्टी से सिंबल लेने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।

प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में ग्रुप सदस्यता के माध्यम से समूह में लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए चौराहों, नुक्कड़ों, कॉलेज परिसरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा जायेगा। 

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखाने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक सदर महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, शारदाकान्त शर्मा, अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।


 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto