महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन


बदायूं। पश्चिम बंगाल में महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों पर हो रहे अत्याचारों एवं हिंसा के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ये घटनाएं करीब सात सप्ताह पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद और शहजाद शेख के फरार होने के बाद सामने आयी थी। राजनीति और धार्मिक कारणों से प्रेरित ये कृत्य पुलिस प्रशासन एवं पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं। बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार, यौन उत्पीड़न, मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थिति इतनी भयानक है कि कई दिनों से हो रहीं घटनाओं के बाद भी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। 

जिला महामंत्री करुणा सोलंकी ने कहा कि राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक मुद्दों में महिलाओं एवं बच्चों को निशाना बनाना अत्यंत अमानवीय, अपमानजनक एवं पीड़ादायक है। हम इन दर्दनाक घटनाओ की घोर निंदा एवं विरोध करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा बदायूँ मांग करती है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे इन कृत्यों के लिए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सभी दोषियों के खिलाफ मुकदें दर्ज करके फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर शीघ्र न्याय दिया जाए। सभी पीड़ित महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय तुरंत ही इन सभी घटनाओं का संज्ञान लेकर भारतीय संविधान एवं अन्य कानूनों के तहत उपयुक्त कार्रवाई करे। इस मौके पर रेनू सिंह, मोनिका गंगवार, रचना शंखधार, हेमा सिंह, जया साहू, बबली शर्मा, ममता साहू, प्रीति शर्मा, ममता श्रीवास्तव, ममता वर्मा, राना शमीम मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto