सपा नेता सतीश प्रेमी के नेतृत्व में प्रदर्शन, मेरठ में दलित युवती की हत्या पर जताया रोष
SAB KI BAAT
Jul 11 2026
1130
बदायूं। मेरठ में अनुसूचित जाति की युवती ललिता गौतम की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कैंप कार्यालय से तहसील परिसर तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंगराज सिंह को सौंपा।
इस मौके पर सपा नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पंकज यादव, राजकुमार जाटव, राजीव यादव, गौरव, कपिलदेव, सुबोध यादव, जुगलकिशोर गुप्ता, विनोद यादव, रामऔतार सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT