बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बदायूं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 118 वें स्थापना दिवस पर जोगीपुरा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मुख्य शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर व मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक खुराना द्वारा केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य ग्राहकों ने प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड, डिजिटल एरेस्ट एवं अन्य विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राहकों ने भी बैंक की बेहतर सेवा के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये, जिनके अनुपालन के लिए मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक खुराना ने कहा कि पहले लोग डकैती डालते थे, वर्तमान में साइबर फ्रॉड व अधिक ब्याज का लालच देकर ग्राहकों से धोखा किया जा रहा है। उन्होंनें बताया कि कुछ दिन पूर्व अमर ज्योति नामक कम्पनी ने फ्रॉड किया था। अब संज्ञान में आया है कि मोहल्ला जोगीपुरा में भी बरेली की एक कंपनी लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर फ्रॉड  करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बदायूं के भी कुछ लोग इस कार्य में कम्पनी के मददगार बने हुए हैं। जो लोगों को 20 माह में दो गुना रुपया करने का लालच देकर ग्राहक बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए। 

कार्यक्रम  में बैंक के विशिष्ट ग्राहक कंचन गुप्ता, मोबीन सैफी, राशिद खान, प्रमोद गुप्ता, अब्दुल लतीफ, नूरस्वाह नकवी, अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल भटनागर ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto