पुलिस मान रही थी आत्महत्या, परिजन कह रहे थे हत्या...सीओ पहुंचे तो...

पुलिस मान रही थी आत्महत्या, परिजन कह रहे थे हत्या...सीओ पहुंचे तो...

बदायूं। रेलवे ट्रैक के नजदीक मिले युवक के शव के मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताए जाने का परिजनों को यकीन नहीं है। परिजन लगातार युवक की हत्या की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को सीओ ने मृतक के गांव पहुंचकर परिजनों से बात की।

मामला उझानी थाना क्षेत्र के गांव धमेई का है। गांव निवासी प्रवेश यादव का शव कुछ दिनों पहले रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव के पास ही मृतक का मोबाइल और लुंगी रखी हुई थी। पता चलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंच गए थे। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी जबकि परिजन इससे इत्तेफाक नहीं रख रहे थे। परिजनों के अनुसार, प्रवेश की हत्या गांव के ही कुछ दबंगों ने की है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए गांव के ही कुछ दबंग उससे रंजिश मानने लगे थे, जिसके बाद सभी ने एकराय होकर उसकी हत्या कर दी और शव रेलवे ट्रैक के पास डाल दिया। 

-----

गांव के कुछ लोगों ने दिए शपथपत्र

बदायूं। पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या बताए जाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने इसमें शपथपत्र भी दिए थे। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को दिए शपथपत्रों में हत्यारोपियों का नाम खोलते हुए कहा था कि वे 14 मई की रात को करीब 11.30 बजे अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव के कुछ लोग किसी व्यक्ति को उठाकर रेलवे ट्रैक की तरफ ले जा रहे हैं। जब उन्होंने आवाज लगाई तो वे लोग उस व्यक्ति को ट्रैक पर छोड़कर भाग गए। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो वह उनके गांव का प्रवेश था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसके हाथ पैरों पर चोटों के निशान भी थे। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस बात के भी शपथ पत्र दिए थे कि उन्होंने आरोपियों को उस रात प्रवेश के साथ बहस करते हुए और लड़ते हुए देखा था। इसके बाद सुबह प्रवेश की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। 

-----

सीओ ने बुलाया परिजनों को तथा घटनास्थल देखा

बदायूं। परिजनों द्वारा हत्या की बात कहे जाने तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किए जाने के बाद सीओ उझानी ने परिजनों को कार्यालय पर बुलाकर बात की। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया और गांव में परिवार वालों से बात भी की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मामले में परिजनों से हत्या की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto