पुलिस देखती रही...दबंग तोड़ते रहे दुकान, लूटपाट का भी आरोप
SAB KI BAAT
Aug 31 2024
5250
बदायूं। शहर के मीरा सराय इलाके में दबंग एक मिठाई विक्रेता की दुकान तोड़ते रहे। आरोप है कि स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन किसी ने दबंगों को रोकने का प्रयास नहीं किया। दुकान तोड़ने के साथ दबंग अंदर रखा सामान भी लूट ले गए। (देखें वीडियो)
मीरासराय निवासी लालबहादुर यहां तनु मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान चलाता है। लालबहादुर का कहना है कि कई साल पहले उसने इस जगह पर दुकान का निर्माण खुद के पैसों से कराया था, जिसका किराया भी वह 1800 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से देता आ रहा है। दुकान निर्माण में लगा पैसा भी इसी किराये से कट रहा है। लालबहादुर के अनुसार, एक पड़ोसी मिठाई विक्रेता की निगाह उसकी दुकान पर है, जिसके कारण वह उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। इसके पीछे दूसरे दुकानदार की मंशा यह भी है कि उसकी दुकान खत्म होने पर केवल एक ही मिठाई की दुकान रह जाएगी, जिससे उसकी बिक्री बढ़ जाएगी।

लालबहादुर के अनुसार, दुकान संबंधी मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, जिसकी 30 अगस्त को तारीख थी। वह तारीख करने कोर्ट आया था कि तभी पीछे दबंगों ने उसकी दुकान ढहाना शुरू कर दी। लालबहादुर का कहना है कि उस समय स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस के होते हुए भी दबंग दुकान तोड़ते रहे और पुलिस
देखती रही। केवल इतना ही नहीं, दबंग उसकी दुकान से एलईडी, कैमरे आदि भी लूटकर ले गए। लालबहादुर ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से भी की है।
------
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT