फूल झाडू के नाम पर लगा देता था रुपयों पर 'झाडू', पुलिस ने पकड़ा तो खुले कई राज
SAB KI BAAT
Sep 23 2024
5460
बदायूं। फूल झाडू के कच्चे माल के नाम पर व्यापारियों से ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह ठग फूल झाडू के लिए कच्चा माल और काली मिर्च सप्लाई करने के नाम पर व्यापारियों को निशाना बनाता था और फिर उनसे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लेता था।
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को राजवीर उर्फ हरविंद सिंह को पकड़ा। वह असम का रहने वाला है तथा वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। बताते हैं कि वह फर्जी नाम से जीएसटी बनवाकर फूल झाडू का कच्चा माल व काली मिर्च आदि को सस्ते दाम पर मिलने का व्यापारियों को झांसा देता था और उनसे रुपये ठगकर फरार हो जाता था। -----
शहर के व्यापारी से भी कर चुका था 12 लाख की ठगी
बदायूं। ये शातिर ठग शहर के चौबे मोहल्ला निवासी गौरव भारद्वाज से करीब दो साल पहले असम से फूल झाडू का कच्चा माल सस्ता दिलवाने के नाम पर करीब 12 लाख की ठगी कर चुका है। उसने गौरव को बरगलाकर ये रुपये ऑनलाइन तरीके से ठग लिए थे। इसके अलावा वह सहारनपुर, दिल्ली समेत बिहार की कई जगहों से भी लोगों को ठग चुका है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT