बिसौली की इस जगह के लोग नहीं करेंगे मतदान, लिया चुनाव के बहिष्कार का निर्णय
SAB KI BAAT
Apr 14 2024
2560
बदायूं। जहां सरकार एक ओर हर चीज का डिजीटलीकरण करती जा रही है, वहीं ताज्जुब इस बात का है आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां गांव में बिजली नहीं पहुंची। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव हत्सा के मोहल्ला बगिया में विद्युतीकरण नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते हुए मोहल्ले में इसका बैनर लगा दिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एसडीएम को एक पत्र भी दिया है, जिसमें कहा गया है कि हर चुनाव में नेता आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन इस समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण मांग करते करते थक गए पर विद्युतीकरण नहीं हो पाया, ऐसे में वे इस बार चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। पत्र में हेतराम, रामसिंह, प्रवीन, रामदास, आकाश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT