गंगा में नहा रहे थे लोग, तभी उन्होंने देखा ये नजारा...कुछ ही देर में लग गई भीड़

गंगा में नहा रहे थे लोग, तभी उन्होंने देखा ये नजारा...कुछ ही देर में लग गई भीड़

बदायूं। अटेना गंगा घाट पर मंगलवार को नहाते समय कुछ लोगों ने गंगा में एक ऐसा नजारा देखा कि पहली नजर में उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। 

मंगलवार को उसहैत क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पर कुछ लोग नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गंगा में एक तरफ गई तो उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति वहां डूब रहा है। लोग तैरते हुए वहां तक पहुंचे तो वहां पानी में एक शव उतरा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई उसे नहीं पहचान पाया। 

इसके बाद पुलिस ने आसपास खोजबीन शुरू कर दी तो एक जगह पर कुछ कपड़े रखे मिले। शर्ट पर एटा के अलीगंज के एक टेलर की दुकान की चिट लगी थी। पुलिस ने एटा पुलिस से संपर्क साधकर व्यक्ति की शिनाख्त कराने की कोशिश की तो पता चला कि मरने वाला व्यक्ति एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अघौनापुर का अनिल है। परिवार वालों ने संपर्क होने पर उन्होंने बताया कि गांव में कथा हुई थी। कथा के बाद अनिल कथा में प्रयोग हुआ कलश सिराने गंगाघाट पर आया था। संभवतः उसके बाद वह नहाने लगा होगा और डूबकर उसकी मौत हो गई। 

फोटो- प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto