बदबू और खून के धब्बे देखकर रुक गए लोग...पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

बदबू और खून के धब्बे देखकर रुक गए लोग...पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव चतुरीनगला में गांव के बाहर परमू जाने वाले लिंक मार्ग से गुजर रहे लोगों को जब बदबू का अहसास हुआ तो उनके कदम खुद ब खुद उधर की ओर बढ़ गए। मौके पर जाकर देखा तो ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। खून से सने कट्टे में मांस के लोथड़े एक जगह पड़े थे और कट्टे पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। 

ग्रामीणों ने बताया कि मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर थैलियों में भरकर कट्टे को बंद कर किसी ने वहां फेंक दिया था। यहां कुत्ते आसपास मंडरा रहे थे और कट्टे पर लगे खून के धब्बों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इसके बाद ग्रामीणों ओर खेत स्वामी उमेश ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष आरती कौशिक वहां पहुंची और बिना किसी परीक्षण के मांस को गड्ढे में दफन करा दिया। इधर, ग्रामीणों का कहना था कि मांस गोवंशीय पशु का है या फिर महिषवंषीय पशु का, इसकी जांच के बगैर ही पुलिस ने मांस को मिट्टी में दबवा दिया। इधर पशु चिकित्साधिकारी सहसवान डॉ. शाकिर अली ने बताया कि ब्लॉक सहसवान के किसी गांव से अथवा पुलिस द्वारा किसी प्रकार कि सूचना नहीं मिली और न ही मामला जानकारी में हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto