भाईचारा समाप्त करने का भाजपा का षड़यंत्र समझ चुकी है जनताः धर्मेंद्र यादव

भाईचारा समाप्त करने का भाजपा का षड़यंत्र समझ चुकी है जनताः धर्मेंद्र यादव

बोले सांसद- आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जनता देगी प्रदेश की कमान

कई कार्यक्रमों में शामिल होकर सांसद ने दी ईद और नवरात्र की बधाई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र बदायूं की विधानसभा बदायूं में विभिन्न निजी व राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की।

सांसद धर्मेंद्र यादव मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, इंदु सक्सेना, काजी रिजवान,वकार अहमद, अहमद रज़ा, फरहत अली तथा फखरे अहमद शोबी के आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए तथा ईद व नवरात्रों की बधाई दी।

इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईद, होली, दिवाली तथा नवरात्र जैसे त्योहार हमारे देश तथा प्रदेश की गंगा जमुनी तहज़ीब को हमेशा से ही बढ़ावा देते आए हैं। ऐसे मौकों को समाज का वर्ग आपसी मेलजोल की भावना से हर्षाेल्लास के साथ सदियों से मनाता चला आ रहा है तथा अनंतकाल तक मनाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा तथा उसके नेताओं ने आपसी भाईचारा समाप्त करनेका जो षडयंत्र किया था उसे देश व प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उसी का परिणाम था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अबकी बार चार सौ पार का नारा सिर्फ सपना बनकर रह गया। उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान देकर ही दम लेगी।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, कैप्टन अर्जुन, उदयवीर शाक्य, ओमवीर सिंह, जगत सिंह, अवधेश यादव, महेश सक्सेना, विनीश यादव, कविंद्र सक्सेना, सोनू यादव, सर्वेश यादव, अनिल आनंद, ओजराज सिंह, प्रभात अग्रवाल आदि तमाम लोग साथ रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto